रांची, जून 18 -- रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम में मंदबुद्धि, दिव्यांग और निराश्रितों के लिए लगातार भोजन सेवा चलाई जा रही है। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ के अनुसार, 1 से 18 जून तक 3,990 और पिछले दो वर्षों में 1.40 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया। अन्नपूर्णा सेवा कार्य में स्थानीय लोग भी खाद्य सामग्री देकर सहयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बहरागोड़ा में खाद्यान्न आपूर्ति को फिर निकाला टेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...