पुंदाग में हवलदार के घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी
रांची, जून 18 -- रांची। राजधानी रांची में चोरों का आतंक जारी है। पुंदाग ओपी क्षेत्र के इलाही नगर में स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। आईआरबी-3 के हवलदार के पद पर पदस्थापित सुनील पासवान ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हवलदार ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह साढ़े पांच बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि दूसरा कमरा खुला हुआ था। अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। अलमीरा में रखे 70 हजार रुपए के अलावा सोने की बाली, जीतिया, अंगूठी समेत चांदी के जेवरात गायब थे। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.