रांची, जून 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग लाजपत नगर के रहने वाले रिंटू सिंह के घर का ताला तोड़ चोर 1.55 लाख नगदी समेत चार लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब परिवार के लोग सिलीगुड़ी गए थे। इस संबंध में रिंटू सिंह ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रिंटू ने पुलिस को बताया कि वह छह जून को सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुए। सात जून की सुबह उन्हें पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना दी। अलमीरा में रखे 1.55 लाख नगदी और सोना-चांदी के जेवरात गायब हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...