मथुरा, मार्च 2 -- मंदिरों की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव का उल्लास चरम पर देखने को मिल रहा है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में आयोजित होली महोत्सव में सहभागिता कर होली पर भक्ति के रंगों में सराबोर हो रहे हैं। रविवार को ठाकुर राधारमन मंदिर की सेवायत एवं भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी के नेतृत्व में नगर में होली शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाकर होली के उत्साह का प्रदर्शन हो रहा था। मंदिर सेवायत गोस्वामी पुण्डरीक गोस्वामी गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.