नवादा, मार्च 28 -- वारिसलीगंज, निसं। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय पंचायत की वार्ड संख्या 07 गांव के दक्षिण अनुसूचित टोले के एक खलिहान में अचानक आग लग गई। फलतः मोहल्ला निवासी तीन पशु पालकों का करीब 23 हजार रुपये का बिचाली भरा पुंज जल कर राख में तब्दील हो गया। सूचना के बाद पहुंची वारिसलीगंज थाना एवं रोह थाना से एक-एक एमटी वाहन के द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण खाना पकाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बताई गई। घटना गुरुवार की शाम घटित हुई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन पुंज बिचाली जल गई। घटना में चकवाय ग्रामीण दसरथ रविदास की 10 हजार, इंद्रदेव रविदास की 07 हजार तथा राजनीति मांझी के पुंज में लगी 06 हजार बिचाली राख हो गई। बताया गया कि तीनों व्यक्ति पशुपालन करते हैं। जिनका पशुओं का चारा पूरी तरह से जल गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.