नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास दो गांवों में तीन बारूदी सुरंगें मिलीं। बाद में उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने मेंढर सेक्टर के फगवाड़ा गली में जंग लगी दो बारूदी सुरंगें देखीं और तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया। टीम ने इन बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया।उन्होंने बताया कि हवेली तहसील के कस्बा गांव में भी सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को एक बारूदी सुरंग दिखी। इसे भी सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।मंगलवार को सेना के बम निरोधक दस्ते ने मेंढर सीमावर्ती कस्बे के धरणा बसोनी गांव में मिली तीन बारूदी सुरंगों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...