पिथौरागढ़, मार्च 30 -- थल। नगर के पांखू इंटर कॉलेज मैदान में पुंगराऊं महोत्सव में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अनुसचिव करम राम ने दीप जलाकर किया। लोकगायक कैलाश कुमार ने ये ऊंचा डाणु मा हिमाली काठ्यूं मा, खिड़की में बैरुली बाट बाटा चे रोली, जितेन्द्र तोमक्याल ने धुर आये बांज काटन, संगीता मैं फोन करुंल, हंसा देवी ने घास काटुल ईजू रूखे डाना मा,नवराज भैसोड़ा आदा गाड़ो बांजो रेगो गीतों की प्रस्तुति दी। ईशा मर्तोलिया ने जोहार की परम्परागत वेशभूषा पहनकर कुमाऊंनी गीत पर सामूहिक लोकनृत्य पेश किया। चंचल रावत की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन चंचल रावत, दिव्या जोशी, मीडिया प्रभारी पवन सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कैप्टन रिटायर हरीश सिंह कार्की, उपाध्यक्ष उमेद सिं...