पटना, अप्रैल 15 -- आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शांभवी पांडेय 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बनीं। वहीं 92 फीसदी अंक के साथ श्रद्धा श्री द्वितीय तथा 91 फीसदी अंक लाकर वैष्णवी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। 21 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर संस्थान का मान बढ़ाया है। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. कुमार पुष्पांजय, प्रबंधक निदेशक कुमार पृतंजय तथा प्राचार्य मधु ठाकुर ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर यह भी पढ़ें- केवी खटीमा का परिणाम शत-प्रतिशत, हर्षुल स्कूल टॉपर यह भी पढ़ें- डीएवी की निवेदिता ने प्राप्त किये 98.6 प्रतिशत अंक
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.