साहिबगंज, जनवरी 4 -- बोरियो। प्रखंड कार्यालय परिसर में दिशोम मांझी परगना वैसी की जिला स्तरीय बैठक आज रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्षु मुर्मू ने की। बैठक में विभिन्न प्रखंडो से आए ग्राम प्रधान, मांझी परगना, परानीक,जोगमांझी, नायकी, गोड़ेत ने हिस्सा लिया। बैठक में पी पेसा-1996 के मूल भावना के अनुरूप नियमावली लागू करने की मांग की गयी। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने सरकार के अधिसूचना खारिज करते हुए पी-पेसा 1996 के मूल भावना के अनुरूप सात प्रावधानों के साथ नियमावली लागू करने की मांग की। ताकि आदिवासियों का पारम्परिक व्यवस्था और अधिकार फल, जंगल एवं जमीन बचाया जा सके। बैठक के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन सीओ के माध्यम से सौंपा गया। मौके पर वैसी के तालझारी प्रखंड अध्यक्ष सरोज हेम्ब्रम, जोसेफ सोरेन, पंकज टुडू, बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.