घाटशिला, जुलाई 31 -- धालभूमगढ़। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी विद्यालय प्रबंधन समिति दिशा निर्देशों 2026 एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में 2 वर्ष के लिए पी एम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धालभूमगढ़ मे विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ सोरेन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला प्रभारी बिंदु झा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के राज्य स्तरीय समन्वयक श्रवण कुमार तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के जिला प्रभारी उपस्थित थे । बैठक में लगभग 250 अभिभावक भी उपस्थित हुए थे। उपस्थित अभिभावकों ने भारी मतो से सुनील कुमार मुंडा को अध्यक्ष एवं ज्योसना नामाता को उपाअध्यक्ष के लिए चयन किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: फिरोज अहमद बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति दिशा निर्देश 2026 ए...