सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके बेहतर निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान 19 शिकायतें आईं। महिला आयोग सदस्य ने पीड़िताओं को आश्वस्त किया कि हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाना महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याएं रखीं। कई पीड़िताओं ने अपनी शिकायतें महिला आयोग को लिखित रूप में भी सौंपीं। ऐसे में सुजीता कुमारी ने कहा कि महिला आयोग एक वैधानिक संस्था है जो राज्य में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.