प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को जन भवन लखनऊ में प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक एवं प्रस्तुतीकरण हुआ। राज्यपाल ने पॉक्सो एक्ट के दायरे में आने वाली पीड़ित बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में एक समिति गठित की जाए, जो बालिकाओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन एवं सहयोग सुनिश्चित करे।मल्टीटास्क ज्ञान एवं कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षकों को अपने विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों का भी ज्ञान होना चाहिए तथा विद्यार्थियों को भी इसी प्रकार तैयार किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- बच्...