अयोध्या, जून 1 -- सोहावल। तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर धौराहरा निवासी युवा नेता शिवम सिंह की विगत दिनों लखनऊ में पीट-पीटकर हत्या हुई थी। सोमवार को सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर सपा नेता एजाज अहमद, ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, दयाशंकर भारती, मनोज यादव, शुभम प्रजापति, दीपू सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव, रोहित सिंह, मायाराम प्रजापति, सतनाम यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...