पीड़ित परिवार से मिले एमएलसी देवेंद्र
देवरिया, अप्रैल 11 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार को ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के घर पहुंचे। वह अधिवक्ता के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। उंन्होने न्याय की लड़ाई में साथ होने का भरोसा दिलाया।सड़क विवाद में 5 अप्रैल को बृजेन्द्र सिंह की मौत हो गई। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलनरत है। यह मामला जोर पकड़ता जा रहा है। देवेंद्र प्रताप सिंह दोपहर बाद रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के साथ अधिवक्ता के घर पहुंचे। अधिवक्ता के पुत्र सिद्धार्थ से मामले की जानकारी ली। फोन पर एडीजी कानून व्यवस्था से बात की और आरोपितों की गिरफ्तारी न होने और नाराजगी जताई। उंन्होने भरोसा दिया कि सरकार हर पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.