इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना चौराहा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में हुई मारपीट की घटना अब राजनीतिक रंग लेती नजर आ रही है। सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचा और महिलाओं के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर स्तर पर पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव वीरभान सिंह वीरू भदौरिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सैनी समाज के जिलाध्यक्ष के घर पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन सपा नेताओं ने आरोप...