मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के गांव छपरा में जन्माष्टमी के दिन बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने परिवार को दो नौकरी दिलाने और 61,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार को एक मकान और 25 लाख रुपये की सहायता के लिए मुख्यमंत्री से मांग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने छपार थाना प्रभारी मोहित सहरावत से मिलकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक अशोक कंसल, महामंत्री दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष विश्वदीप बिट्टू, सुनील सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...