दरभंगा, मई 18 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। शहर के हसन चौक दरगा मंदिर के पास दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना में बचाव करने गए चाय दुकानदार श्रवण कुमार राम की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा शनिवार शाम पीड़ित परिवार से मिले तथा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. झा ने दरभंगा के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ती हत्या, लूट, गोलीबारी एवं आपराधिक घटनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दिनदहाड़े एक ग...