कौशाम्बी, मार्च 12 -- कोखराज के गनपा गांव के दो युवकों की हादसे में मौत हो गई थी। इससे परिवार गम में डूबा हुआ है। बुधवार को समाजसेवी अजय कुमार प्रजापति उर्फ रमापति ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। दुख बांटते हुए समाजसेवी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। साथ ही अपनी संवेदना व्यक्त की। समाज सेवी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह हर संभव मदद करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...