कौशाम्बी, मई 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ला में 22 मई को राजकुमार का तीन वर्षीय बेटा घर के बगल में स्थित तालाब से सटे नाला में डूब गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।शव उतराने पर हादसे की लोगों को जानकारी हुई थी। बच्चे का शव मिलने के बाद हाहाकार मच गया था। अधिकारियों ने मामले की जांच की थी। प्रकरण में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने पीड़ित परिवार को चार लाख का चेक दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि पीड़ित परिजनों की शिकायतों का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...