अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की रात क्षेत्र में आई भीषण आंधी से दरभंगिया बस्ती और कोठीहाट में तेज आंधी के दौरान घर के दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन नौनिहाल उसके नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कोठीहाट में घर मे दबने से एक ननिहाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर रविवार को स्थानीय विधायक मनोज विश्वास अपने समर्थकों के साथ पहले दरभंगिया बस्ती स्थित सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और मौके से ही एसडीओ अभय कुमार तिवारी को फोन कर पीड़ितों को शीघ्र सहायता और उचित मुआवजा देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि कफिला अंसारी, वार्ड पार्षद इरशाद सिद्दीकी, अरविंद थनदार, इजहार ...