सोनभद्र, अप्रैल 29 -- दुद्धी। स्थानीय थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को बुधवार को 35,348 रुपये वापस कराए। आवेदक अलाउदीन पुत्र अहुर अंसारी निवासी वार्ड नौ दुद्धी के साथ अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यूपीआई के माध्यम से 35,348 रुपये की साइबर ठगी की। पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना दुद्धी की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किया। संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कराते हुए 35,348 रुपये की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.