उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र के एबीनगर मोहल्ला के रहने वाले युवक से क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा दिलवाने के नाम पर हुई 97 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करवाई गई है। पुलिस के अनुसार एबी नगर निवासी प्रतीक सिंह ने 18 जनवरी 2026 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे 97 हजार रुपये ठग लिए थे। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली सदर की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और पोर्टल से समन्वय कर पीड़ित के खाते में 97 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है। एसएसपी के निर्देशन और एएसपी के पर्यवेक्षण में चल रहे साइबर...