मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने यूपीआई के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति (प्याज व्यापारी) के खाते में ट्रांसफर की गयी धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया है। अहरौरा के कोइरान बाजार निवासी विनोद कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत 27 अगस्त को साइबर सेल में दर्ज कराई। बताया कि प्याज के लेन-देन के संबंध में एक सब्जी व्यापारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता हुई। व्यापारी ने बताया कि आपका प्याज ट्रक से भेज दिया गया है। पीड़ित ने व्यापारी के खाते में 642000 रुपये ट्रांसफर कर दिया। कुछ समय बाद पता चला कि व्यापारी ने प्याज नहीं भेजा है। व्यापारी ने पैसे देने से भी मना कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित के खाते में संपूर्ण धनराशि वापस कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...