मऊ, मार्च 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली की साइबर टीम ने आनलाईन धोखाधड़ी के पीड़ित के खाते में एक लाख 32 हजार 100 रुपये वापस कराने में सफलता पाई है। सोमवार को पीड़ित को कोतवाली बुलाकर पैसा वापस कराने का प्रमाण दिया। आवेदक राजेश चौरसिया निवासी लग्गूपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना ने साइबर पोर्टल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर 1,32,100 रुपये का फ्रॉड किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे गम्भीरता से लेकर कोतवाली में नियुक्त साइबर टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में पैसा वापस कराने में सफलता पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...