मिर्जापुर, मई 30 -- हलिया। साइबर ठगी के मामले में हलिया पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को पीड़ित के खाते में दस हजार रुपये वापस कराया है। क्षेत्र के हलिया कस्बा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते 9 मई को ऑनलाइन फ्रॉड कर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। जिसकी शिकायत थाने और पोर्टल पर की। पुलिस ने जांच के बाद ठगी की संपूर्ण धनराशि खाते में वापस कराई है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 58 हजार रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...