चित्रकूट, दिसम्बर 12 -- चित्रकूट। संवाददाता सीओ सिटी अरविंद वर्मा व सीओ राजापुर राजकमल की मौजूदगी में विशेष किशोर पुलिस इकाई बाल कल्याण समिति की बैठक हुई। थानों के पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विधि का उल्लंघन्न करने वाले किशोर व पीड़ित की जन्मतिथि का सत्यापन आधार कार्ड से न किया जाए। बल्कि विद्यालय के अंक पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, नगर निकाय, व मेडिकल परीक्षण कराकर कराएं। बाल कल्याण इकाई को बताया गया कि अगर कोई नाबालिग पीड़ित है और उसके साथ कोई वयस्क व्यक्ति नहीं है तो ऐसी स्थिति में बाल कल्याण इकाई के सदस्य खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। पीड़िता का तत्काल समय सीमा के भीतर मेडिकल परीक्षण कराया जाए। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी सौरभचंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू योगेन्द्र प्रताप सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.