पीड़ितों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश
मऊ, मई 20 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों में क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के समक्ष कुल 8 मामले आए। इसमें से जिलाधिकारी ने तीन स्वीकृत और तीन को अस्वीकृत कर दिया। साथ ही दो मामले लम्बित रह गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। पात्र लाभार्थियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.