सोनभद्र, फरवरी 26 -- सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार हुए दो पीड़ितों के खाते में 22799 रुपये वापस कराया। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धमेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित रामलखन निवासी टेढ़ा दुद्धी के फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल कर डरा-धमकाकर साइबर फ्रॉड कर 21 हजार रुपये की धनराशि ठगी कर ली गई थी। वहीं, पीड़ित अजय कुमार निवासी दुद्धी के साथ अज्ञात कॉलर द्वारा लोन ऐप कंपनी के नाम से क्यूआर कोड के माध्यम से 1799 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दोनों प्रकरणों में पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। होल्ड कराई गई धनराशि 21 हजार रुपये रामलखन एवं 1799 रुपये अजय कुमार के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.