बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय प्रखंड के एक गांव में गुरुवार को अतिपिछड़ा महिला व उनके परिजनों से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी व अन्य सदस्यों ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के डर से वे अपने ही घर में नजरबंद बने हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव उमेश पंडित, महेंद्र प्रसाद, सुबोध कुमार उर्फ प्रमोद कुमार, छोटे पंडित, अवधेश पंडित, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान, समाजसेवी मुन्ना पासवान व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...