उन्नाव, मार्च 12 -- गंजमुरादाबाद। पीड़ित महिला ने विपक्षी पर स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से गंभीर मामले का मामूली धाराओं में रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर गांव की रहने वाली रचना कटियार पुत्री रामजी ने एसएसपी के नाम पत्र देकर कहा कि फरवरी माह में गांव निवासी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों की पुलिस से सांठगांठ के चलते गंभीर मामले का मामूली धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया। अब पीड़ित ने एसएसपी के नाम पत्र देकर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.