बरेली, मई 22 -- बरेली, विधि संवाददाता । पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के मामले में आरोपी ने पीड़िता की मां को धमका दिया। पीड़िता के पति की अर्जी पर विशेष कोर्ट ने थानाध्यक्ष शीशगढ़ से आख्या तलब कर सुनवाई के लिए आठ जून की तारीख नियत की है।अधिवक्ता नाहर खान ने बताया कि थाना शीशगढ़ में नाबालिग दलित पीड़िता की मां ने पाक्सो और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव का अजय उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस से शिकायत करने पर अजय ने समझौता कर लिया। इसके बाद 10 जनवरी 2026 को आरोपी अजय, नरेंद्र और छोटू के सहयोग से उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर ले गया शीशगढ़ पुलिस ने दलित पीड़िता को बरामद कर आरोपी अजय को जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने में युवक दोषी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...