बरेली, जून 25 -- सिरौली। महिला का रास्ता रोककर अभद्रता और छेड़छाड़ मामले में महिला को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता मैदान में उतर गए।गांव की महिला ने थाना सिरौली में शिकायत देकर कुछ लोगों पर रास्ता रोककर अभद्रता, छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया। पीड़िता ने आपबीती वीडियो के माध्यम से भी सार्वजनिक करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारियों पीड़ित के समर्थन में प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष नितिन पांडे ने कहा कि महिला के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- महापुरुष का अभद्र ढंग से चित्रित वीडियो वायरल, जांच के निर्देश इस दौरान ठाकुर मनवीर सिंह, पवन शर्मा, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...