लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रहे क्रिकेट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीहू पैंथर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 158 रन बनाए। श्रेष्ठ प्रताप ने 33 गेंद में 59 रन और शशि प्रकाश ने 27 गेंद में 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पवन ने चार विकेट जबकि आयुष्मान और आमिर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एडन क्रिकेट अकादमी की टीम 15.1 ओवर में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष्मान ने 20 गेंद में 31 रन और सर्वजीत ने 19 गेंद में 23 रन बनाए। पीहू पैंथर्स की ओर से तनु ने चार और श्रेष्ठ ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। वहीं सातवें मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने मस्कुलर फिटनेस को हराया। मस्कुलर फिटनेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 111 रन बनाए, अक्षत मिश्रा ने 27 गेंद में 26 रन और कृष्णा ने 30 गेंद में 18 रन बनाए। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.