भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। पीस सेंटर परिधि द्वारा रविवार को कला केंद्र में ईद मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन का हिस्सा है। राहुल ने कहा हम बचपन से सुनते आए हैं मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। आखिर यह नफरत कौन बांट रहा है? उदय ने कहा कि आज दुनिया युद्ध से त्रस्त है। मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. मनोज, विनय कुमार भारती, मनोज मीता, मृदुला सिंह, मो. फारूक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...