भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीस सेंटर परिधि द्वारा सोमवार को कला केंद्र में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजक राहुल ने किया और गायक रामचरित्र यादव के होली गीतों ने समां बांध दी। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों शामिल रहे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं, डॉ. प्रेमचंद पांडे, डॉ. एन.के. यादव, डॉ. वीणा यादव ने कहा कि होली प्रेम और एकता का पर्व है। त्योहर पर अश्लील गानों पर रोक होनी चाहिए और पारंपरिक गीतों को सहेजने की जरूरत है। मौके पर डॉ जयंत जलद, डॉ सुनील अग्रवाल, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अर्जुन शर्मा, रेखा रमन, अमृता प्रियंवदा, सरिता सिन्हा, चंदा देवी, निरुपम कांति पाल, सच्चिदानंद किरण, वासुदेव भाई आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.