मथुरा, अप्रैल 16 -- थाना जमुनापार में उप जिलाधिकारी महावन डॉ. कंचन गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें 25 अप्रैल को लक्ष्मी नगर के साथ अन्य स्थानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्राओं की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों से चर्चा की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहां की बिना परमिशन के कोई भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिजा बिगड़ने वालों पर कड़ी निगाह के साथ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एक सप्ताह तक जयंती के आयोजनों को शांति के साथ सभी को आवश्यकता है। थाना प्रभारी विदेश त्यागी ने कहा कि किसी को भी अशांति फैलानी की अनुमति नहीं दी जायेगी। इस दौरान लक्ष्मी नगर चौकी प्रभारी मिथलेश उपाध्याय, सोहन सिंह, मुख्तार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...