बदायूं, फरवरी 18 -- उसावां। थाना परिसर में आज पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों, विशेषकर रमजान और होली के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना था। मंगलवार को थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्रीय जनता से रमजान और होली के पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर और सीओ केके तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने रमजान और होली को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए इन त्योहारों पर शांति बनाए रखने पर जोर दिया। केके तिवारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तर...