हमीरपुर, मार्च 16 -- मुस्करा। कोतवाली परिसर में सोमवार ईद, रामनवमी तथा कस्बे के सुप्रसिद्ध जवारा जुलूस व मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने करते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान लोगों ने सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, जुलूस के मार्ग पर विशेष निगरानी तथा रास्ते में लगे मधुमक्खी के छत्तों से बचाव के उपाय जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में विशेष रूप से मुस्करा के प्रसिद्ध जवारा जुलूस व मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में जामा मस्जिद के सदर सिद्दीक अहमद, प्रधान महेंद्र प्रताप, पलेरा प्रधान बाबू सिंह, प्रधान भैंसाय दयाशंकर, महेंद्र राजपूत सहित कस्बे...