आगरा, जून 20 -- आगामी गंगा दशहरा और मुहर्रम के त्योहारों को शांतिपूर्ण संपंन कराने के उद्देश्य से शनिवार को अमांपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि त्योहारों पर अराजक तत्वों की पुलिस की नजर रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना के पास की तंग गलियों में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटा लें। गंगा दशहरा के पर्व पर भीड़भाड़ को देखते हुए हाथ-ठेला, रेहड़ी पटरी वालों और टेंपो चालकों को मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई। ताज़ियादारों को निर्देशित किया कि वह मुहर्रम के जुलूस के दौरान 12 फीट से अधिक ऊंचे ताज़िए न निकालें। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बैठक में मथुरा सिंह, चेयरमैन चांद अली खां, संजय सिंह सोलंकी, राकेश पाराशर, विजय प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद...