बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता थाना जसपुरा, पैलानी, चिल्ला परिसर में गुरुवार को होली के त्योहार आदि को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में तहसीलदार राधेश्याम सिंह, सीओ सदर राजवीर सिंह रजावत, थाना जसपुरा प्रभारी ऋषिदेव सिंह, पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा व चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पाण्डेय मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों को सीओ सदर राजवीर सिंह रजावत ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। लोगों से कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें। तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.