पीसी-पीएनडीटी समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी पर जोर
फरीदाबाद, जून 23 -- पलवल, सरसमल। पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े विभिन्न आवेदनों पर विचार किया गया। नियमों के पालन और केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. राहुल कुमार ने की।
बैठक में चर्चा के मुद्दे बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों और अस्पतालों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। विभिन्न चिकित्सकों के नाम जोड़ने और रिकॉर्ड से हटाने संबंधी प्रस्तावों पर समिति ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में तिरुपति डायग्नोस्टिक्स एंड लैब्स पलवल तथा एसडीएच होडल से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.