प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज। पीसी तिवारी ने बुधवार को प्रयागराज मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। तिवारी इससे पहले प्रयागराज प्रधान डाकघर में उप डाक अधीक्षक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। विभाग में लंबे अनुभव के चलते उन्हें मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ समय पहले प्रतापगढ़ जिले का डाक अधीक्षक भी बनाया गया था। वहीं प्रयागराज मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक रहे सुशील कुमार को एडी फर्स्ट का चार्ज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...