हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार को अभिभावक संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुऐ। जिसमें पीसी जोशी को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। उनके चयन पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि राज, सी बेलवाल, मोहम्मद आरिफ, कृष्ण कुमार, पार्षद मनोज जोशी, पूर्व लेखा परीक्षक हरीश जोशी, कृष्ण जोशी, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...