भभुआ, मार्च 7 -- भभुआ। नगर परिषद के सभापति विकास तिवारी ने शनिवार को शहर के वार्ड चार में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की कुल प्राक्कलन राशि 1768364 रुपए तथा एकरारनामा राशि 1393471 रुपए है। सड़क और नाली बनाने से क्षेत्र में जलजमाव व आवागमन की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल रामपुर। बेलांव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल 70 वर्षीय छविनाथ साह नौहट्टा गांव के निवासी हैं। इलाज के लिए उन्हें रामपुर पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां के चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.