मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी। शहर के चकदह ओवरब्रिज समीप मंगलवार को पीसीसी सड़क धंसने से ईंट लदी एक ट्रैक्टर पलट गई। इससे ईंट बिखर गई। घटना में वैसे कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। चालक बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे की ये पीसीसी सड़क करीब दो साल पूर्व बनी थी। सड़क में कई जगह दरार आ चुकी है। बगल में नाला भी है। इसी से सड़क के नीचे की मिट्टी पानी में बह गई। इससे पीसीसी सड़क ध्वस्त हो गई। बगल से बाइक सवार जाते आते है। लेकिन चार चक्का वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...