धनबाद, अप्रैल 9 -- कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में पीसीसी सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने बुधवार को महापौर संजीव सिंह को आवेदन देकर निर्माण कार्य में नियम लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पुराने पीसीसी सड़क को हटाए बिना ही उसके ऊपर नई सड़क बना दी जा रही है, जिससे सड़कों की ऊंचाई लगातार बढ़ रही है और आसपास के मकान नीचे होते जा रहे हैं। इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। बरसात में सड़क का पानी घरों में घुस जाता है और नालियों का पानी भी बाहर नहीं निकल पाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश स्वर्णकार ने मांग की है कि नई पीसीसी सड़क बनाने से पहले पुराने सड़क को पूरी तरह तोड़कर हटाना अनिवार्य किया जाए, ताकि सड़क की ऊंचाई नियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.