कटिहार, दिसम्बर 1 -- सेमापुर ,संवाद सूत्र सकरेली पंचायत के तेली पट्टी से सिक्कट जाने वाली पीसीसी सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह -जगह पर जर्जर हो चुकी है। मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। सड़क के जर्जर हो जाने से स्थानीय लोगों को पैदल चलने में भी परशानी हो रही है। सड़क जर्जर होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीण फिरोज अंसारी, मनीर अंसारी, मोहन साह ने बताया कि तेली पट्टी से सिक्कट जाने वाली पीसीसी सड़क तीन वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पदाधिकारी विधायक को समस्या से अवगत कराया गया है। मगर जर्जर सड़कों की मरम्मत की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.