बक्सर, अप्रैल 24 -- पेज तीन के लिए ------- अजब-गजब पूर्व पार्षद का आरोप-लूटपाट छिपाने के लिए किया गया ऐसा निर्माण के महज एक माह के भीतर ही उखड़ने लगी है सड़क फोटो संख्या- 12, कैप्सन- शहर के वार्ड संख्या 12 में जाने वाली सड़क के बीचों-बीच लगा पोल। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 12 में एक ऐसी सड़क है, जिसके बीचों-बीच खंभा गाड़ा हुआ है। इसके चलते इससे होकर चार पहिया वाहन नहीं गुजर सकते। स्थानीय लोगों की मानें तो ऐसा सड़क निर्माण में हुई लूटपाट को छिपाने के लिए किया गया है। यह अजीबोगरीब सड़क है वार्ड नंबर 12 में। वार्ड नंबर 27 के पूर्व वार्ड पार्षद राकेश ने बताया कि बीते साल वार्ड नंबर 12 में श्याम पब्लिक स्कूल से राकेश सिंह का हाता होते हुए कमलेश चौधरी के घर तक पीसीसी ढलाई का काम हुआ था। नगर परिषद की तरफ से हुई पीसीसी ढलाई प...