भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा के निर्देश के बाद शनिवार से भागलपुर स्टेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। रेल अधिकारियों ने आपसी समन्वय स्थापित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉल संचालकों को सामान व्यवस्थित रखने और पूरी तरह सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका असर भी अब दिखने लगा है। स्टेशन परिसर में गंदगी हटाने का अभियान शुरू हो गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर जल्द ही जरूरत के अनुसार नए पंखे लगाए जाएंगे। दरअसल, बीते शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डॉ. उदय झा प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी, टूटी ट्रॉली और अव्यवस्था देखकर नाराज हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.