मेरठ, अप्रैल 18 -- वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर के चौथे फेज के निर्माण कार्य प्रगति व अन्य वानिकी गतिविधियों को देखने के लिए शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ) व अन्य अधिकारी हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा दुर्योधन व कर्ण ब्लाक का निरीक्षण भी किया। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनुराधा वैमूरी व आईएफएस डॉ. नीरज सामाजिक वानिकी प्रशिक्षण केंद्र समीप बनाए जा रहे वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर पर पहुंचे। जहां उन्होंने चौथे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे कि वन्य जीवों को रेस्क्यू कर सेंटर पर लाया जा सके और उनके समय रहते उपचार मिल सके। वहीं दुर्योधन व कर्ण वन ब्लाक में कराए गए कार्यो की समीक्षा की। खेडी घाट ...